महराजगंज
सोनौली
सोनौली:पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम नें नशीली दवा की खेप के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सोनौली/महराजगंज
भारत नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे मे पुलिस ने एक युवक को नशीले इंजेक्शन और टेबलेट के साथ पकड़ लिया
बुधवार की दोपहर को चौकी प्रभारी सोनौली को सूचना मिली कि एक युवक नशे की दवा लेकर किसी को देने जा रहा है ।
उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस एवं एसएसबी की टीम ने उसे सोनौली कस्बे में दबोच लिया और उसकी तलासी लिया तो छिपा कर रखा 50 पीस नाइट्राजीपामऔर 75 पीस डाईजापाम बरामद हुआ
पकड़े गए युवक ने पुलिस को अपना नाम सोनू कुमार पुत्र आत्मा राम निवासी सोनौली बताया है। पुलिस नें आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे चालान कर दिया है।
चौकी प्रभारी सोनौली अशोक कुमार ने बताया कि एक युवक को नशे के इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस की धारा 8/22/23 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई
Report:Dilshad Ali
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment