1 / 3
2 / 3
3 / 3

नौतनवां:डीएम एवं एसपी नें क्वारंटीन सेंटर का औचक निरीक्षण कर नेपाली नागरिकों का कुशलक्षेम जाना

नौतनवां/महराजगंज।
लाकडाउन के कारण सोनौली सीमा के भारत नेपाल बॉर्डर पर फंसे सैकड़ों नेपाली नागरिकों को जिला प्रशासन द्वारा नौतनवां  के 3 विद्यालयों में क्वारंटीन किया गया है डीएम महराजगंज डॉ0 उज्जवल कुमार व एसपी महराजगंज रोहित सिंह सजवान ने शुक्रवार की दोपहर कस्बे के मॉडर्न एकेडमी स्कूल में पहुंच क्वारंटीन किए गए सैकड़ों नेपाली नागरिकों से मिल कर उन सभी का कुशलक्षेम जाना
इस दौरान डीएम ने नेपाली नागरिकों से उनके खाने-पीने में व रहने के बारे में पूछा तो लोगों ने बताया कि यहां की व्यवस्था से वह लोग संतुष्ट हैं समय से भोजन मिल रहा है रहने की सुविधा भी अच्छी दी जा रही है डीएम ने नेपाली नागरिकों के लिए बने भोजन के गुणवत्ता को परखने के लिए खुद अपने हाथों से भोजन को चखा और चखने के बाद काफी संतुष्ट दिखे इस मौके पर सीओ नौतनवा राजू कुमार साव थानाध्यक्ष परमा शंकर यादव तहसीलदार अशोक गुप्ता नायब तहसीलदार विशाल सिंह अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव व चेयरमैन नौतनवा गुड्डू खान आदि लोग उपस्थित रहे

Report:Amjad
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post