1 / 3
2 / 3
3 / 3

नौतनवां:एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने मोटरसाइकिल पर लदी नेपाली शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

आज  सुक्रवार को 66 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थनगर-II की 'बी' समवाय सीमा चौकी दोमुहानाधाट के इलाके में नेपाली शराब की तस्करी की जानकारी मिलते ही, सूचना के महत्व को देखते हुए सीमा चौकी दोमुहानाधाट के प्रभारी उप-निरीक्षक घनश्याम सिंह वर्मा एवं पुलिस स्टेशन नौतनवां के प्रभारी उप-निरीक्षक समयधारी पाण्डेय की संयुक्त नाका दल कोटही माता के मंदिर के पास घात लगाकर बैठे थे, तभी नेपाल से आती हुई एक मोटरसाइकिल को देखा एवं तभी नाका दल ने घेराबंदी कर उसको पकड़ लिया, चेक करने पर 270 बोतल नेपाली शराब लदी हुई पाई गई और उसके साथ एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
पकडे गई नेपाली शराब और मोटरसाइकिल का मूल्य ₹ 1,32,200/- रुपये (एक लाख बत्तीस हजार दो सौ रुपये) पुलिस स्टेशन नौतनवां द्वारा आंकी गई है।

जिस युवक को तस्करी करते हुए पकड़ा गया है पूछताछ में उसने अपना नाम शिव कुमार यादव पुत्र नागेन्द्र यादव उम्र - 35 वर्ष, निवासी - वार्ड नं.12,नौतनवां, पोस्ट ऑफिस एवं पुलिस स्टेशन - नौतनवां, जिला- महराजगंज (उत्तर प्रदेश), पिन - 273164 बताया ।

पकड़े गये नेपाली शराब, मोटरसाइकिल तथा युवक को पुलिस स्टेशन नौतनवां को अग्रिम कार्रवाई हेतु पूर्ण रूप से सौप दिया गया है।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post