PMJKY के जिला उपाध्यक्ष चुने गए प्रताप मद्धेशिया
प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना PMJKY के जिला उपाध्यक्ष चुने गए प्रताप मद्धेशिया
सोनौली/महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना (PMJKY) में प्रताप मद्धेशिया को जिला उपाध्यक्ष चुना गया, इस मौके पर नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष को बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ था।
जानकारी देते चले कि नगर पंचायत सोनौली के प्रमुख व्यवसायी प्रताप मद्धेशिया एक सक्रिय समाज सेवी भी रहे है, इनके कार्यो को देखते हुवे भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान ने प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना का महराजगंज जनपद के जिला उपाध्यक्ष के लिए चुना।
इस मौके पर नवनिर्वाचित जिलाउपाध्यक्ष को भाजपा कार्यकर्ताओं सहित मित्रों एवं सुभचिंतको ने नवनिर्वाचित जिलाउपाध्यक्ष को फूल माला पहना कर सम्मानित किया व बधाई दी, इस मौके पर आईटी सेल के प्रभारी धर्मेन्द्र जायसवाल, अंजनी जायसवाल, सोनू कान्दू, मंडल प्रभारी सूरज गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
सोनौली से गुड्डु गुप्ता की रिपोर्ट

Leave Comments
Post a Comment