चेयरमैन गुड्डु खान ने छट्ठ घाट का निरीक्षण कर छट्ठ पर्व को सकुशल संम्पन्न कराने का दिया दिशा निर्देश
चेयरमैन गुड्डु खान ने छट्ठ घाट का निरीक्षण कर छट्ठ पर्व को सकुशल संम्पन्न कराने का दिया दिशा निर्देश
नौतनवां/महराजगंज। दीपावली पर्व पर पटाखो की धूम धड़ाम व छुरछुरी की चकाचौध से अब निजात मिल गयी। इस महत्वपूर्ण त्यौहार को सकुशल संम्पन्न कराने के बाद नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान अब पुनः एक्टिव हो गए है जिसको लेकर आज पालिका अध्यक्ष ने नगर के सभी तीनो छट्ठ घाटों का दौरा कर घाट पर साफ-सफाई, लाइटिंग, सजावट व अन्य तैयारियों का जायजा लिया।
नौतनवा नगर में छट्ठ घाट का निरीक्षण करने निकले पालिका अध्यक्ष सर्वप्रथम विष्णुपुरी छट्ठ घाट, भुंडी छट्ठ घाट तथा दोमुहान छट्ठ घाट का निरीक्षण कर छट्ठ पर्व को सकुशल संम्पन्न कराने का दिशा निर्देश जारी किया।
छट्ठ पर्व की तैयारियों को लेकर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि "हमारा प्रयास हैं कि इस महान पर्व को किसी तरह सकुशल संम्पन्न कराया जाय इसके लिए सभी को दायित्व सौप दिया गया हैं तथा विष्णुपुरी छट्ठ घाट पर लगे तीन शंख छट्ठ घाट की शोभा में चार चाँद लगा रहा है,पर्व की समाप्ति के बाद इस स्थान को लोग सेल्फी प्वाइंट के तौर पर प्रयोग करेंगे।
इस अवसर पर शाहनवाज खान,भानू कुमार, मो0 शकील,प्रमोद पाठक,खुर्शेद आलम,संतोष श्रीवा0, सत्यप्रकाश,सफाई प्रभारी गोविन्द प्रसाद,मो0 कुरैश, मजीद, ग्यासुदीन,जीतेन्द्र कुमार,विनोद कुमार,इमरान आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave Comments
Post a Comment