1 / 3
2 / 3
3 / 3

नौतनवां:-क्राइस्ट द किंग हाई स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस दिवस


क्राइस्ट द किंग हाई स्कूल नौतनवां में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस दिवस

नौतनवां,महराजगंज

क्राइस्ट द किंग हाई स्कूल, नौतनवां में सोमवार को क्रिसमस दिवस का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना गीत से हुआ। इसके पश्चात नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत एक्शन डांस ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों की आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों की उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की।


क्रिसमस ड्रामा में मरियम की भूमिका छात्रा तनिष्का वर्मा तथा दाऊद की भूमिका छात्र लक्ष्य सिंह ने प्रभावशाली ढंग से निभाई। प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर छात्राओं द्वारा प्रस्तुत लोरियां भी दर्शकों को भावविभोर कर गईं।

मुख्य अतिथि अंकुर गौतम ने सत्र 2025 में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कला, निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय रहा और बच्चों की प्रस्तुतियां यह दर्शाती हैं कि उनमें अद्भुत प्रतिभा निहित है। उन्होंने आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सेंटा क्लॉज की भूमिका में छात्रों द्वारा प्रस्तुत नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर मैथ्यू ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों से आपसी प्रेम, एकता और जरूरतमंदों की सहायता करने का आह्वान किया तथा कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।

धन्यवाद ज्ञापन विनोद जायसवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन छात्र शिवांश जायसवाल, छात्रा सनाया अंसारी एवं शिक्षक आदर्श गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर मैथ्यू सहित बाबूलाल यादव, अनिल यादव, धीरेन्द्र चौधरी, सिद्धार्थ कुमार, राहुल सिंह, सतपाल सिंह, श्यामू यादव, सिस्टर कल्पना, सिस्टर मार्था, आदर्श गुप्ता, रूपाली जायसवाल, अंजली धारिकार, समा आरा, रचना श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post