नेपाल मे चुनाव व होली को लेकर भारत-नेपाल बॉर्डर पर कड़े सुरक्षा इंतजाम
नेपाल मे चुनाव व होली को लेकर भारत-नेपाल बॉर्डर पर कड़े सुरक्षा इंतजाम
मतदान से पूर्व 72 धंटे शील रहेगी भारत नेपाल की सीमा,मालवाहक ट्रको सहित अन्य पर्यटक वाहनों पर रहेगी रोक
सोनौली,महराजगंज।
नेपाल मे पाँच मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा सदस्य के चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करने के लिए नेपाल और भारत के जिला प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों के बीच एक समन्वय बैठक सम्पन्न हुई जिसमें चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने अराजक तत्वों पर निगरानी रखने सीमा पर शांति सुरक्षा बनाए रखने पर बातचीत हुई।
रविवार की दोपहर भारत नेपाल सोनौली बॉर्डर के एसएसबी कैम्प कार्यालय स्थित बैठक सभागार में भारत और नेपाल रूपनदेही जिले के अधिकारियों की एक बैठक हुई। जिसके डीएम महराजगंज सन्तोष कुमार शर्मा एसपी सोमेंद्र मीणा और नेपाल रूपनदेही जिले के डीएम माधव पोखरेल एसपी जनक शाही सहित अन्य अधिकारियों ने समन्वय बैठक में भाग लिया। बैठक में मुख्य जिला अधिकारी माधव पोखरेल ने कहा चुनाव के दौरान सीमा सील पर चर्चा हुई है। इसके अलावा तस्करी, आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, संयुक्त गश्त और द्विपक्षीय चिंताओं पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में आगामी प्रतिनिधि सभा सदस्य चुनाव कराने के लिए प्रशासन तैयार है। सदस्य चुनावों को पूरा करने के लिए सीमा सुरक्षा मुद्दों को संबोधित करने के लिए आयोजित इस बैठक में, सीमा क्षेत्र में दोनों पक्ष कानून का पालन करेंगे, तुरंत सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए और मतदान के पूर्व 72 धंटे तक दोनों पक्षों की ओर से सीमा बंद करने पर सहमति जताते हुए जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने जैसे सामान्य मुद्दों के संबंध में निर्णय लिया गया। डीएम महराजगंज ने बताया कि सोमवार की शाम से बॉर्डर शील हो जाएगा गाड़िया नही जाएगी नेपाल में आवागमन पर रोक है। नेपाल जाने वाले पर्यटकों को भी सीमा पर इसकी जानकारी दी जाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से असिस्टेंट कमांडेट सी विवेक एसडीएम नौतनवा नवीन कुमार, सीओ नौतनवा अंकुर कुमार गौतम, सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल नवराज बोहरा, पुलिस अधीक्षक, 27वीं वाहिनी नेपाल भंसार चीफ बेलहिया हरिहर पौडेल पुलिस अधीक्षक अनुसंधान प्रकाश आचार्या प्रतिमा कार्की निरीक्षक यातायात भैरहवा सहित शसस्त्र पुलिस बल, एसएसबी और भारत नेपाल के अन्य खुफिया एजेंसी के अधिकारी उपस्थित रहे।




Leave Comments
Post a Comment