1 / 3
2 / 3
3 / 3

सोनौली:लॉक डाउन में कोई भी गरीब परिवार भूखा नही रहेगा,घर तक पहुचेगा राशन---सुधीर त्रिपाठी

 
महराजगंज-अमजद

कोरोना वायरस (covid-19) को लेकर ऐसे परिवार जिनको खाने की असुविधा उत्पन्न हो रही थी। उनको आज आदर्श नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी के दिशा-निर्देश पर उक्त वार्ड के सभासद अमीर आलम नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ असहाय, जरुरतमंद परिवार के आवास पर पहुँच उनको खाद्य सामग्री जैसे:- चावल, दाल, आंटा, आलू, प्याज, तेल, सोयाबीन, लहसुन, मसाला आदि सामग्री से भरे एक राशन का थैला पहुँचाया गया।
     इस अवसर पर  सुधीर त्रिपाठी भीड़-भाड़ से बचते हुए वार्ड नं 12 में खुद मोटरसाइकिल से पहुँच गए और जरूरतमंद परिवार के लोगों से कहा कि जनता के स्नेह और आशीर्वाद के बदौलत इस मुकाम तक पहुंचा हुँ, आज लॉक डाउन के वजह से हमारे नगर के ऐसे परिवार जो दिहाड़ी मजदूरी कर, रिक्शा चलाकर, ठेला खुमचा लगाकर अपना जीवकोपार्जन करते थे। लॉक डाउन के समय में उनको दो वक्त का खाना खाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मेरा प्रयास है कि कोई भी ऐसा परिवार भूखा न रहे।
ऐसे परिवारों की मदद करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी हैं। जरुरत पड़ने पर असहाय परिवारों का मैं आगे भी मदद करता रहूँगा।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post