1 / 3
2 / 3
3 / 3

सोनौली:युवा समाज सेवियों नें गरीबों में वितरण किया राशन

 

सोनौली, महराजगंज
दिलशाद  

 कोरोना वायरस के कारण हुए लॉक डाउन में दिहाड़ी मजदूरों व गरीबों को राशन की परेशानी होने लगी है। इसी को देखते हुए युवा समाजसेवीयों ने गरीबों में खाद्य सामग्री वितरण किया।
नगरपंचायत सोनौली के वार्ड नं 9 सुभाष नगर  में युवा नेता नीरज गुप्ता,बैजू यादव की अगुवाई में घर घर जाकर गरीब मजदूरों, जरूरतमंदों,असहाय एवं गरीब परिवारों को सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए  चावल, दाल, तेल, साबुन, चीनी, चायपत्ती, आटा, सोयाबीन, नमक, आदि का थैला दिया और बताया कि किसी भी गरीब परिवार को भूखा नही सोने देंगे खाद्यान्न वितरण चलता रहेगा सभी वार्डों में गरीबो के घर तक राशन पहुचायेंगे।


इस दौरान सभासद-
निजामुद्दीन,मैनुद्दीन ,राहुल,असलम,मोनु वर्मा,सागर,बैजनाथ वर्मा का सक्रिय योगदान रहा।
Previous article
Next article

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post