महराजगंज
भगवानपुर: समाज सेवियों ने प्रशासन के सहयोग से गरीबों को वितरण किया खाद्यान्न
भगवानपुर,महराजगंज
कोरोना वायरस जैसे वैश्विक महामारी से गरीबों को आ रही राशन की कमियों को दूर करने के उद्देश्य से युवा समाज सेवीयों ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से जरूरत मंदो मे वितरित किया खाद्यान्न
मिली जानकारी के मुताबिक नौतनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर पुलिस चौकी प्रांगण में बुधवार को युवा समाज सेवीयों ने आचार्य पंडित माधव तिवारी व अजय कुमार मोदनवाल के नेतृत्व में सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए गरीबों जरूरत मंदो मे चावल ,दाल ,तेल ,साबुन ,चीनी ,चायपत्ती ,आटा ,सोयाबीन ,नमक ,साड़ी ,धोती ,रूमाल आदि गरीब असहाय परिवारों को दिया गया।
इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए आचार्य पंडित माधव तिवारी ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण पूरे देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। जिससे दिहाड़ी मजदूरों व गरीबों को राशन की परेशानी होने लगी है। इसी को देखते हुए युवा समाजसेवीयों ने खाद्य सामग्री का वितरण किया है ताकि गरीब परिवार का चूल्हा ठंडा ना पडे और खाने की दिक्कत ना हो।
लोगों से अपील करते हुए चौकी प्रभारी जेपी यादव ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए अभी तक दवाओं का निर्माण नहीं हो सका है।इस महामारी से बचाव ही इसका इलाज हैं।
इसलिए आप सभी सामाजिक दूरी बनाए खाशी , सर्दी , बुखार सांस लेने में दिक्कत आने पर अपनी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संम्पर्क करे और साथ ही लॉक डाउन की स्थिति में प्रशासन का सहयोग करें।
इस दौरान आचार्य पंडित माधव तिवारी ,अजय कुमार मोदनवाल, चौकी प्रभारी जेपी यादव, कांस्टेबल रमेश गुप्ता ,रामानंद यादव ,मोनू कसौधन ,रंजीत, मोहित,चंचल,रोहित,गिरिजाशंकर, सर्वेश पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment