महराजगंज
सोनौली
सोनौली:आप जहाँ है वही रहिए आप तक हर जरूरत की वस्तु पहुचाई जाएगी--सुधीर त्रिपाठी
सोनौली, महराजगंज
अमजद
आदर्श न०पं०सोनौली की अध्यक्ष श्रीमती कामना त्रिपाठी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी द्वारा लोगो तक राशन पहुचाने का जो नेक कार्य प्रारम्भ किया गया है इसी क्रम में आज इस अभियान को गति देते हुए पुनः सोनौली नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कामना त्रिपाठी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी ने नगर के गरीबों को राशन का थैला देने का कार्य किया।
जहाँ एक तरफ सुधीर त्रिपाठी स्वयं नगर के जनता की देखभाल में पूरी तत्परता के साथ लगें हैं वहीं उनके निर्देशन पर उनके कार्यकर्ता व कर्मचारी पूरी तन्मयता व ईमानदारी के साथ उनके इस अभियान को पूरा कर रहे है,और लोगो तक भोजन व राशन पहुचाने का कार्य कर रहे हैं।
सुधीर त्रिपाठी ने नागरिकों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि आप जहॉ है वही बने रहिए आप तक हर जरूरत की वस्तु पहुचाई जाएगी, "सजग रहिए, सतर्क व स्वस्थ रहिए और जब कभी भी आप लोगों पे संकट की घड़ी आयी है मैं हमेशा आप के साथ खड़ा रहने का कार्य किया हूँ और हमेशा रहूंगा।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment