लव जिहाद व धर्मांतरण के खिलाफ सोनौली में निकली जागरूकता रैली
लव जिहाद व धर्मांतरण के खिलाफ सोनौली में निकली जागरूकता रैली
सोनौली, महराजगंज।
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली नगर में रविवार शाम सेवा भारती एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लव जिहाद और धर्मांतरण के विरोध में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य हिंदू समाज, विशेषकर युवतियों और महिलाओं को जागरूक करना तथा सामाजिक चेतना का संदेश देना था।
रामजानकी मंदिर के महंत बाबा शिवनारायण दास के नेतृत्व में निकली यह रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। रैली में शामिल लोगों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर लव जिहाद एवं धर्मांतरण के खिलाफ आवाज बुलंद की तथा समाज को जागरूक रहने का संदेश दिया।
रैली के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिहादियों द्वारा किए जा रहे लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे निंदनीय कृत्यों के विरुद्ध यह जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस जुलूस के माध्यम से सम्पूर्ण हिंदू समाज को जागरूक करने का प्रयास किया गया है, ताकि लोग ऐसे मामलों के प्रति सतर्क रहें और अपनी संस्कृति एवं परंपराओं की रक्षा कर सकें।
कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण के दौरान लोगों से सामाजिक एकता बनाए रखने और युवाओं को जागरूक करने की अपील की। रैली में शामिल लोगों ने लव जिहाद और धर्मांतरण के विरोध में नारे भी लगाए।
इस अवसर पर प्रेम जायसवाल, मनोज मद्धेशिया, महेंद्र जायसवाल, जुगुल कन्नौजिया, नन्हे जायसवाल, राजू जायसवाल, सतीश जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।




Leave Comments
Post a Comment